- 1. यह सुविधा दानदाता साईं भक्तो के लिए उपलब्ध है |
- 2. यदि यात्रा की तारीख में कोई परिवर्तन करवाना हो तो ट्रस्ट मण्डल को आवेदन देना होगा |
- 3. पारिवारिक सदस्यों के लिए ही आरक्षण करा सकते हैं, सभी सदस्यों का फोटो आई.डी. आधार कार्ड आवश्यक रूप से साथ रखना होगा जिसकी प्रति शिर्डी मैनेजर को देनी होगी | आई.डी. के अभाव में आपका आरक्षण निरस्त करने का अधिकार मैनेजर को है, एवं जमा दान का रिफंड नहीं किया जाएगा |
- 4. पानी की मितव्ययता हेतु सहयोग करें | गरम पानी सुबह 5 से 9 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा |
- 5. 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की प्रविष्टि फॉर्म में अवश्य दें | इस उम्र के के लिए प्रति बालक 125 के दान की रसीद प्रस्तुत करे |
- 6. परिसर में सफाई एवं शांति बनाए रखना नितांत आवश्यक है | चाय-दूध आदि कक्ष में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा और न ही ले जा सकेंगे | कॉरिडोर में आते-जाते बच्चो को संभालें, अनावश्यक शोर न करें | अन्य साईं भक्तो के आराम का ध्यान रखें |
- 7. हमारी सेवा आपके व्यव्हार पर ही निर्भर है |
- 8. स्थानीय कर्मचारियों के साथ सहयोग करें | उनकी शिकायत पर आपका आरक्षण निरस्त किया जा सकेगा |
- 9. आवास हेतु यात्रा के 15 दिन पूर्व आवेदन करें | मात्र दो दिनों के लिए ही आरक्षण किया जावेगा | आवास आरक्षण का अंतिम निर्णय ट्रस्ट मंडल द्वारा लिया जावेगा |
- 10. कमरा प्राप्त होने से पूर्व 1000/- (एक हजार रुपये) बतौर अमानत प्रबंधक को जमा करने पड़ेंगे जो की कमरा रिक्त करने पर प्राप्त किये जा सकेंगे |
- 11. ए.सी. रूम में रिमोट खो जाने या डेमेज हो जाने पर रु. 1500 /- का जुर्माना देना होगा |
- 12. विद्दुत प्रवाह में कमी होने पर ए.सी. सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी |
- 13. हम यह स्वीकार्य करते है की आरक्षण समयावधि (प्रतिदिन सुबह 7 से आगामी दिन सुबह 7 बजे तक ) में कक्ष खाली करेंगे , नहीं तो स्थानीय प्रबंधक को अधिकार होगा की वह कक्ष खाली करा लें |
- 14. आरक्षण दो या अधिक सदस्यों के लिए रहेगा | सिंगल व्यक्ति को आरक्षण नहीं दिया जावेगा |
- 15. किन्हीं संदेहास्पद परिस्थितियों में, स्टाफ अथवा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार होने पर , मैनेजर को अधिकार है की वो आपका आरक्षण रद्द कर सकेगा और आपके द्वारा दी गई दान राशि वापसी योग्य नहीं रहेगी |